फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंतिम सांसें ले रहा नक्सलवाद': गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ पर अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को करारा झटका

Tue, 21 Jan 2025 02:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Gariyaband Naxalite Encounter CG: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली ढेर हो गए हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gariyaband Naxalite Encounter CG: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता मिली है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हर्ष जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नक्सलवाद को एक और करारा झटका। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'नक्सलवाद को एक और करारा झटका। नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में हमारे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।

 

सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।
विज्ञापन





 नक्सलवाद का खात्मा जरूरी : अरुण साव
गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि हम 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त कर देंगे। हमारे सुरक्षा बल भी इस दिशा में बहादुरी से काम कर रहे हैं। लगातार सफल हो रहे हैं। गरियाबंद में उनकी उपलब्धि के लिए मैं सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। राज्य के विकास के लिए नक्सलवाद का खात्मा जरूरी है।
 

'छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म होगा' 
गरियाबंद में जारी मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दो दिनों से लगातार ऑपरेशन जारी है। जिसमें 14 नक्सली ढेर हो चुके हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है। एक CC मेंबर कों भी मारा गया है।  1 करोड़ का नक्सली मारा गया है।  छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होगा। पहली बार किसी ऑपरेशन में CC मेंबर मारा गया है। 
विज्ञापन


वीर जवानों को बधाई: पूर्व सीएम भूपेश बघेल
रविवार शाम से गरियाबंद ज़िला के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में जारी सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 14 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारे जाने की खबर है। लोकतंत्र विरोधी ताकतों को सबक सिखाने के लिए हम सब अपने सुरक्षा बलों का अभिनंदन करते हैं. जय हिन्द।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें