फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Sun, 23 Oct 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर - फोटो : demo
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में पुलिस ने एक नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुनगा मनकेली गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़  हुई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आवापल्ली थाना से जिला पुलिस बल और डीआरजी की ज्वॉइंट टीम को गश्त के लिए रवाना किया गया था। टीम जब मुनगा मनकेली गांव के जंगल में पहुंची तभी नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक फायरिंग के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

इसके बाद में जब पुलिस टीम ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव, एक देसी कट्टा और एक भरमार बंदूक बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जंगल में है तथा मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के शव को बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस टीम की वापसी के बाद ही इस संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें