फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर 

Thu, 03 May 2018 06:18 PM IST
एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर कर दिया गया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ बुधवार देर रात शुरू हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि कन्हाईगुंडा-चिंतकोंटा के जंगल में बुधवार की रात को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्ट फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी। जब पेट्रोलिंग टीम जंगल की घेराबंदी कर रही थी, तब नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की और दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी चलती रही। गोलियों की आवाज शांत हुई तो सुरक्षा बलों को यूनिफॉर्म में एक नक्सली का शव मिला। उसकी पहचान सोयम कामा के रूप में की गई।
विज्ञापन


कोंटा एरिया कमेटी के सदस्य कामा के पास से एक पिस्टल, विस्फोटक और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। मीणा ने बताया कि मारा गया नक्सली इलाके में कई बड़े हमलों में शामिल था। उसके मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें