फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कैंप पर नक्सली फायरिंग, एक घायल

Sat, 05 Apr 2014 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकमा जिले में बुकार्पाल पुलिस कैंप पर शुक्रवार दोपहर नक्सलियों की फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन


सीजीखबर के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चिंतागुफा थाना क्षेत्र में करीब चार माह पहले ही यह कैंप बनाया गया है। इसमें करीब डेढ़ सौ जवान रहते हैं।

दोरनापाल से करीब 40 मीटर दूर जिस स्थान पर यह कैंप है वहां पहुंचने के लिए आसान सड़क मार्ग भी नहीं है। इस स्थान पर आमतौर पर हेलीकॉप्टर से ही सैनिक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह पहाड़ी और पथरीला इलाका है। दोपहर करीब ढाई बजे यहां 50 से अधिक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में कैंप से भी सैनिकों ने फायरिंग की। बताया जाता है कि घायल जवान को लेने के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें