फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: सीएम भूपेश बघेल ने दी खेल दिवस की शुभकामनाएं, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद

Mon, 29 Aug 2022 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

हर साल 29 अगस्त को देशभर में हॉकी के जादूगर कहलाए जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को भी याद किया। हर साल 29 अगस्त को देशभर में हॉकी के जादूगर कहलाए जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें