फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS ट्रांसफर: नम्रता जैन बनीं रायपुर की नई अपर कलेक्टर, राज्य सरकार ने जारी किया तबादला आदेश

Tue, 29 Jul 2025 09:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिला पंचायत सुकमा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत आईएएस नम्रता जैन को अब रायपुर का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिला पंचायत सुकमा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत आईएएस नम्रता जैन को अब रायपुर का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, नम्रता जैन को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नम्रता जैन वर्ष 2018 बैच की IAS अधिकारी हैं और उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य करते हुए राज्य प्रशासन में विशेष पहचान बनाई है। रायपुर जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र में उनकी पदस्थापना को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें