फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: बहन की दूसरी शादी से नाराज था भाई, ढाई साल की भांजी की गला रेतकर कर दी हत्या, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 03:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। मामा ने ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी है। आरोपी ने बहन, भांजी और भांजा पर ब्लेड से हमला किया है। दरअसल, आरोपी अपनी बहन की दूसरी शादी से काफी नाराज था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। मामा ने ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी है। आरोपी ने बहन, भांजी और भांजा पर ब्लेड से हमला किया है। दरअसल, आरोपी अपनी बहन की दूसरी शादी से काफी नाराज था। इसलिए उसने अपनी ढाई साल की भांजी की गले में ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं भांजे के गले पर भी ब्लेड चला दिया। पुलिस से आरोपी को बिहार से गिफ्तार किया है। 
विज्ञापन


घटना गोबरा-नवापारा थाना क्षेत्र की है। बहन की दूसरी शादी से नाराज भाई ने अपने भांजी को मौत के घाट उतार दिया। पीड़िता सोनी कुमारी ने दो साल पहले जितेश नामक युवक से दूसरी शादी की थी। पहले पति से सोनी की एक ढाई साल की बेटी सुरुचि है, दूसरे पति जितेश का एक साल का बेटा शिवम कुमार है। 10 मार्च को जितेश काम से बाहर गया हुआ था। इस मौके पर बिहार से सोनी का भाई साहेब कुमार घर आया था। 

पीड़िता ने बताया कि साहेब कुमार हमारी दूसरी शादी से नाराज है। झगड़ा भी कर रहा था। इस दौरान अचानक उसने दोनों बच्चे के गले में ब्लेड से वार कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई बहन को भी ब्लेड से वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पड़ोसियों के मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ढाई साल की बच्ची सुरुचि की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें