छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी कि वह पानी नहीं लाई।
खबर के अनुसार मृतक पूजा दिलेर घटना के वक्त अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके पति ने उससे पानी लाने के लिए कहा। और पत्नी के खाना बनाने और पानी न लाने को लेकर आरोपी पति ने पत्नी को बुरा भला कहा।
कुछ देर बाद दोनों का झगड़ा बढ़ गया और आरोपनी ने शराब के नशे में उस पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। और चूल्हा जलाने वाली लकड़ी पत्नी ने पेट में घोंप दी।
युवती लहुलुहान हो गई। तब तक आसपास के लोग भी जुट गए। हल्ला सुनकर भीड़ बढ़ गई और पुलिस को बुलाया गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
पूजा आरोपी पति की दूसरी पत्नी थी। दोनों कुछ सालों से साथ रह रहे थे। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।