फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में टैक्स बकाया पर नगर निगम का एक्शन, दो होलीक्रॉस स्कूल को किया गया सील

Tue, 31 Mar 2026 02:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए शहर के दो निजी स्कूलों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए शहर के दो निजी स्कूलों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त के निर्देश पर की गई। निगम के मुताबिक, बैरनबाजार स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर करीब 34 लाख रुपये और शैलेन्द्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर लगभग 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद जब भुगतान नहीं किया गया, तो निगम की टीम ने दोनों संस्थानों पर ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांपा स्थित होलीक्रॉस स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और उसने अपना पूरा बकाया तुरंत जमा कर दिया, जिससे उस पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने साफ कहा है कि टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी और किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें