सांसद ने इस बात पर हैरानी जताई कि गेवरा रोड स्टेशन से यात्री गाड़ियों को आखिर क्यों बंद किया गया है। कहा, अधिकारियों की मंशा स्टेशन को ही बंद करने की है। उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि यह कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी और हम लोगों को रेल सुविधा दिलवाने के लिए जरूरी प्रयत्न करेंगे। कोरबा से चलने वाली गाड़ियों की समय सारणी बेहतर करने और लोगों को राहत देने की बात सांसद ने कही। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि यात्री ट्रेनों को रोक कर माल गाड़ियों को आगे भेजे जाने में अधिकारी ज्यादा रुचि ले रहे हैं।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा जिले से कुला परिवहन कर रेलवे राजस्व वसूल रही है लेकिन यहां की जनता को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दे रही है। ट्रेन के लेट लतीफ और कैंसिल से परेशान है। गेवरा स्टेशन में गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका वह विरोध करेंगे। साथ ही निरीक्षण के बाद बोलीं, स्टेशन की टिकट मशीन खराब है, लिफ्ट का बटन खराब है, साफ सफाई नहीं है, ऐसे में औपचारिकता बस ही स्टेशन चल रहा है। यहां तक स्टेशन के बाहर लगे भारत का गौरव तिरंगे का भी अपमान किया जा रहा है।