मुंगेली जिले के खेढा गांव में कुएं की सफाई करने उतरे चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतक दिनेश निषाद उम्र 50 वर्ष, पुरुषोत्तम निषाद, 35 वर्ष जो खेड़ा गांव के रहने वाले हैं।
मुंगेली जिले के खेढा गांव में कुएं की सफाई करने उतरे चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतक दिनेश निषाद उम्र 50 वर्ष, पुरुषोत्तम निषाद, 35 वर्ष जो खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। कुएं की सफाई करने कुएं मे उतरे थे, जहरीली गैस होने के चलते दोनों की मौत कुएं मे हो गयी।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना पाकर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलेक्टर ने आमजनों से कुओं में ना उतरने एवं एहतियात बरतने की अपील की है।