फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर वीआईपी चौक पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आई स्कूटी सवार मां, मौत; आठ साल की बेटी गंभीर

Sun, 25 Oct 2026 06:42 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

वीआईपी चौक पर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित वीआईपी चौक पर भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


वीआईपी चौक पर कंटेनर ने स्कूटी को लिया चपेट में
जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी से पचपेड़ी नाका से टेमरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान तेलीबांधा के वीआईपी चौक पर उनकी स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें