फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने पांच साल की बच्ची के सामने की पति की हत्या: पहले ओवरडोज नींद की गोलियां खिलाई, फिर दुपट्टे से घोंटा गला

Sat, 12 Apr 2025 04:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Crime News: उसकी मां ने पहले पिता को कुछ दवा खिलाई। फिर सोने का इंतजार करती रही। जैसे गहरी नींद में सोये, महिला ने खाट पर पति के हाथ पांव दुपट्टे से बांधी। इसके बाद प्लास्टिक की थैली से पूरे सिर को ढक डाला। फिर दूसरे दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल की बेटी के सामने महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। खाने में ओवरडोज नींद की गोली खिलाई और सोने का इंतजार की। गहरी नींद में सोने के बाद महिला ने अपने पति को खाट में बांध दिया। फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी ने खुद पूरी घटना पुलिस को बताई है। पूरा मामला सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकनाकला का है।
विज्ञापन


इस घटना का खुलासा बच्ची ने की है। उसने बताया कि उसकी मां ने पहले पिता को कुछ दवा खिलाई। फिर सोने का इंतजार करती रही। जैसे गहरी नींद में सोये, महिला ने खाट पर पति के हाथ पांव दुपट्टे से बांधी। इसके बाद प्लास्टिक की थैली से पूरे सिर को ढक डाला। फिर दूसरे दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस समय बच्ची घटना स्थल पर ही मौजूद थी। इसी तरह मां ने पांच साल की बच्ची के सिर से पिता का साया छिन डाला। 

'प्रेम संबंध की वजह से ली जान' 
पुलिस को जांच में पता चला कि महिला किसी अन्य युवक से फोन में बात किया करती थी। जिसे लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। प्रेम में पड़ी महिला पति को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी। फिर उसने यह खौफनाक कदम उठाया, ताकि महिला अपने प्रेमी के साथ आगे की जिंदगी बिता सके। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले की खुलासा सुबह हुई। पांच साल की बच्ची ने अपनी मां की करतूत सभी के सामने रखी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्ची के बयान को आधार मानते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें