फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दो बच्चों के साथ नहर में डूबी मां, पानी कम नहीं पर करने पर परिजनों को किया चौकी का घेराव

Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में मां के साथ दो बच्चे नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान बच्चे नहर में बहने लगे। मां उन्हें बचाने के लिए नहर में कूद गई। इस दौरान वह डूब गई। मां के शव को बरामद किया गया है। वहीं, बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। 
 
विज्ञापन
परिजनों ने जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार दर्री मुख्य मार्ग नहर पर सोमवार दोपहर नहर में नहाने गई मां और दो बच्चे बह गए। बच्चों का पता नहीं चला। नहर में पानी कम नहीं करने के विरोध में पीड़ित परिवार और बस्तीवासियों ने सीएसईबी चौकी का घेराव किया। साथ ही सड़क भी जाम कर दी। शव नहीं मिलने और नहर में पानी कम नही करने के विरोध में पीड़ित परिवार और बस्तीवासियों ने सीएसईबी चौकी का घेराव कर चौकी के सामने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के बाद वो सीएसईबी चौकी गए, जहां से उन्हें कोतवाली भेजा गया। कोतवाली से सीएसईबी चौकी भेजा गया इतना ही नहीं पुलिस उन्हें इधर-उधर घुमा रही है। सीमा विवाद पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। घटना को कई घंटे बीत गए, लेकिन नहर का पानी कम नहीं हुआ है। ऐसे में बच्चे कहां मिलेंगे इन सब बातों को लेकर मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार और बस्तीवासी सीएसईबी चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर चौकी के सामने ही बैठ गए। 

इस घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, जहां काफी मशक्कत के बाद नहर में पानी कम करने और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करने की बात पर लोग मानें, तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। 15 ब्लॉक मैगजीन भांठा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपने 14 साल की सिमरन और आठ साल का प्रतीक को लेकर मैगजीन भांठा के नहर किनारे नहाने आई हुई थी, जहां अपने दोनों बच्चे को बहते देख छलांग लगा दी थी। चीख-पुकार मचाने के बाद दो युवकों ने बचाने का प्रयास किया। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मां का शव मिला। वहीं, दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें