फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: बांध में डूबने से मां बेटी की मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 29 Nov 2024 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं पस्ता थाने के तहत ग्राम पुटसु में बस्ती किनारे जंगल में बने बांध में गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब  बेटी के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए मां कुदी जिससे दोनों  की मौत हो गई।
विज्ञापन
बांध में डूबने से मां बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं पस्ता थाने के तहत ग्राम पुटसु में बस्ती किनारे जंगल में बने बांध में गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब  बेटी के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए मां कुदी जिससे दोनों  की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा गुरुवार के शाम 5 बजे के करीब नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शव को निकाला जा सका शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष गांव के बस्ती के किनारे जंगल में बने बांध में सरिता गिर गई जिससे उसे बचाने के लिए उसकी मां उर्मिला उम्र 42 वर्ष बाद में कूद गई परंतु दोनों की जान नहीं बच सका। घटना गुरुवार के 12:30 बजे की करीब की बताई जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी विमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा बलरामपुर से नगर सेना के गोताखोर के द्वारा शाम 5 बजे के करीब मां बेटी के शव को निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें