फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब सक्रिय होगा मानसून, बस्तर संभाग में पड़ेंगी बौछारें, जानें अन्य जिलों का हाल

Fri, 13 Jun 2025 09:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के बाद मानसूनी हवा को बस्तर से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। इससे मानसून प्रदेश के मध्य भागों तक पहुँचने की संभावना है। इसी के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी वर्षा के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन ने पहले अच्छी बारिश हुई। तय समय से पहले मानसून की एंट्री बस्तर में हुई, लेकिन वहीं अटक गया है। बस्तर में मानसून के आगमन से प्रदेशभर में दो दिनों अच्छी बारिश हुई। फिर बारिश की गतिविधि में कमी आई। वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच एक नया मानसूनी सिस्टम बंगाल की उत्तर खाड़ी में 14 जून के आसपास बनने जा रहा है। इससे प्रदेश में एक बार फिर बारिश और गरज चमक की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के बाद मानसूनी हवा को बस्तर से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। इससे मानसून प्रदेश के मध्य भागों तक पहुँचने की संभावना है। इसी के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवा के साथ गरज-चमक हो सकती है। 

प्रदेश के बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया । साथ ही बस्तर संभाग के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें