फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में मानसून की एंट्री!, आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार

Wed, 28 May 2025 09:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आने के लिए परिस्थतियां अनुकूल है। अगले दो-तीन दिनों में यहां मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम में बदलाव होने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आने के लिए परिस्थतियां अनुकूल है। अगले दो-तीन दिनों में यहां मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम में बदलाव होने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी विदर्भ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकांश हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही राजधानी रायपुर में आज सुबह से धूप निकली हुई है। शाम के समय मौसम में बदलाव की संभावना है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधि बढ़ने से बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया है। पिछली 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें