मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कोरिया जिले के सोनहत में भारी वर्षा हुई।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में प्रमुख वर्षा सोनहत 7 सेमी, लोरमी 5 सेमी, पेंड्रा 4 सेमी, बैकुंठपुर 3 सेमी, पिपरिया 3 सेमी, राजनांदगांव 3 सेमी समेत अन्य स्थानों पर 1 से 3 सेमी तक बारिश हुई।
आज का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सिनोप्टिक स्थिति
मानसून की द्रोणिका भटिंडा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार-झारखंड के ऊपर अलग-अलग ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जो प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं।