फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Wed, 05 Aug 2026 12:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में सक्रिय मौसम तंत्र के चलते अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों को उमस से राहत मिलने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की उमस के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र के कारण प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि अब बारिश की गतिविधियां बढ़ने से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर में बादलों के बीच बारिश के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


तीन मौसम तंत्र बने बारिश की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में तीन प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मॉनसून द्रोणिका अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार और आंध्र प्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें