फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ता मानसून: 31 जुलाई से वर्षा में कमी के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Thu, 31 Jul 2025 09:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से राज्य में वर्षा की तीव्रता और वितरण में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से राज्य में वर्षा की तीव्रता और वितरण में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की स्थिति में बदलाव
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अब राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा, एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जो बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन


1 अगस्त को बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी है। नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
31 जुलाई को रायपुर शहर में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिनभर में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें