फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Tue, 01 Jul 2025 09:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। आज मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। आज मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के भी आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगे चार दिनों तक राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जार किया है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। आज राजधानी रायपुर और बिलासपुर में जमकर बारिश होगी। प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

आज राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें