फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 02 Jul 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से लगभग 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों में होने वाली व्यापक बारिश से वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी होने की संभावना है। साथ ही लोगों को गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश पर कई मौसमी प्रणालियां एक साथ प्रभाव डाल रही हैं। पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली मौसमी द्रोणिका, बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तथा उत्तर छत्तीसगढ़ के आसपास बना एक अन्य चक्रवाती सिस्टम वर्षा को मजबूत कर रहा है। इन परिस्थितियों के चलते 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

राजधानी रायपुर में बुधवार की तरह गुरुवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बलरामपुर-रामानुजगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 34 डिग्री, जशपुर में 33.5 डिग्री, अंबिकापुर में 33.1 डिग्री, कोरबा में 32.9 डिग्री, दुर्ग में 30.6 डिग्री और जगदलपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें