फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल

Tue, 25 Aug 2026 12:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और करीब 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना असर दिखाया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। रायपुर में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और करीब 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मौसम कुछ साफ नजर आया और धूप भी निकली। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश या हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


इन मौसम प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने सिस्टम के बीच द्रोणिका बनी हुई है। यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से गुजरते हुए करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है।

प्रदेश में सामान्य के आसपास बारिश
मौसम के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। कुल वर्षा में करीब 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को बस्तर संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को अंबिकापुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें