फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, आज विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Fri, 20 Jun 2025 09:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में सुबह से ही बादल हुए हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में सुबह से ही बादल हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेशभर में हल्की बारिश हुई है। वहीं एक दो जगह पर बौछारें पड़ीं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्रफल बना हुआ है, जो कि ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मेघ गर्जनों के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 20 जून को सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। दोपहर या शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


बीते दिनों ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान भी पेण्ड्रा रोड में ही 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें