फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: क्या सुरक्षित हैं ट्रेन में महिलाएं?

Thu, 09 Jan 2014 03:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हावडा अहमदाबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे युवकों ने महिला टीटीई के साथ बद्सलूकी की। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इस घटना ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने वालो में सीआईएसएफ का एक जवान भी शामिल था। दरअसल राजनांदगांव में पुलिस भर्ती चल रही है और आरोपी युवक इसी भर्ती में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

महिला टीटीई के मुताबिक आरोपी युवक नशे में थे और टिकट मांगे जाने पर उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। इस पर वे ट्रेन की पेंट्री कार मे जाकर छुप गईं। उन्होंने बताया कि उस वक्त कोई सुरक्षाकर्मी भी बोगी में नहीं था।
विज्ञापन


महिला टीटी की रिपोर्ट पर राजनांदगांव पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और शिनाख्त की।

राजनांदगांव के सीएसपी। मोहन दुबे ने बताया कि सारे युवक राजनांदगांव में पुलिस भर्ती के लिए अलग अलग जगहों से आ रहे थे। इस घटना मे एक सीआईएसएफ भिलाई के जवान अमित रंजन को भी गिरफ्तार किया गया है जो इस घटना में उपद्रवी युवकों का साथ दे रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें