फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: हारमोनियम पर मोहित की मधुर धुन ने कलेक्टर को किया मंत्रमुग्ध, बच्चों ने धान की बालियां भेंटकर किया स्वागत

Thu, 21 Nov 2024 05:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के सुदूर ग्राम लटमा के पीएमश्री स्कूल में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निरीक्षण के दौरान चौथी कक्षा के छात्र मोहित ने अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। सचमुच हुनर की कोई उम्र नहीं और कला-संगीत का कोई जाति-धर्म नहीं।
विज्ञापन
बच्चों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुनर उम्र का मोहताज नहीं... यह कहावत नहीं, बल्कि कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड के सुदूर ग्राम लटमा के पीएमश्री स्कूल के चौथी कक्षा में पढ़ाई करने वाले मासूम मोहित ने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के समक्ष हारमोनियम पर मधुर धुन बजाकर यह साबित किया कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं। मोहित की मासूमियत और संगीत के प्रति उसके लगाव ने कलेक्टर को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने तुरंत कहा, “वाह! शाबास!” यह क्षण न केवल मोहित, बल्कि पूरे स्कूल के लिए गर्व का पल था। इसके पहले स्कूल के बच्चों ने कलेक्टर का स्वागत धान की बालियां भेंटकर की।

विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल की स्मार्ट क्लास, मध्यान्ह भोजन कक्ष और किचन गार्डन का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचियों की जानकारी ली। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "समय पर स्कूल आएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। बच्चों का भविष्य आपके हाथों में है, इसे साकार करना आपकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की इस प्रतिभा ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। उसकी मधुर धुन ने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें