फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार क्रांति की ओर कदम: बीजापुर के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, विकास की नई उम्मीद

Sat, 10 May 2025 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के जीड़पल्ली सहित कई सुदूरवर्ती गांवों में मोबाइल टावर की स्थापना से संचार सुविधा शुरू हुई, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाकर ग्रामीण विकास को गति देगी।
विज्ञापन
जीड़पल्ली में मोबाइल टावर की स्थापना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती ग्रामों में संचार सुविधा की शुरुआत ने विकास की नई उम्मीदें जगा दी हैं। पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली में मोबाइल टावर की स्थापना के साथ अब इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना और केंद्र सरकार की यूएसओएफ योजना के तहत संभव हुई है। 

विज्ञापन


इस पहल से न केवल जीड़पल्ली, बल्कि आसपास के बड़सनपल्ली, सापेड़, गोलागुड़ेम, गादीगुड़ा, सेण्ड्राबोर, उड़तामल्ला जैसे गांवों को भी संचार सुविधा का लाभ मिलेगा। मोबाइल टावर की स्थापना से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा और आम नागरिक इंटरनेट व कॉलिंग सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। 

साथ ही पुलिस और प्रशासन द्वारा क्षेत्र में की गई सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन सेवाओं जैसे तर्रेम से कोण्डापल्ली पामेड़ बस सेवा ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य और आसान बना दिया है। यह कदम न केवल संचार के क्षेत्र में प्रगति का संकेत है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया के सपने को भी साकार कर रहा है। अब ये गांव भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सरकारी योजनाओं की जानकारी से जुड़ सकेंगे, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें