फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बाजार से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, पिस्टल दिखाकर बाइक सवार ले गए कपड़ों से भरा थैला

Sun, 23 Oct 2022 09:19 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बदमाशों ने तलाशी ली, लेकिन उन्हें रुपए नहीं मिले। इस पर बदमाश उनके हाथ से थैला छीनकर भाग गए। थैले में पूरे परिवार के लिए खरीदे गए कपड़े थे। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे पिता-पुत्र को लूट लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रुपए मांगे, नहीं मिले तो हाथ में पकड़ा थैला ही छीनकर भाग गए। थैले में खरीदे गए नए कपड़े, दिवाली का सामान और मिठाई थी। इसके बाद पिता-पुत्र थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला नगर, रिंग रोड नंबर-2 निवासी राजेश वाधवा चांपा के प्रकाश स्पंज आयरन में काम करते हैं। वह अपने बेटे अथर्व को दिवाली पर नए कपड़े दिलाने बाजार ले गए थे। वहां अग्रसेन चौक के पास से कपड़े, मिठाई खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और रास्ते में उन्हें रोक लिया। 

बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और रुपए मांगने लगे। पिस्टल देखकर पिता-पुत्र दोनों डर गए। बदमाशों ने तलाशी ली, लेकिन उन्हें रुपए नहीं मिले। इस पर बदमाश उनके हाथ से थैला छीनकर भाग गए। थैले में पूरे परिवार के लिए खरीदे गए कपड़े थे। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें