फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के घर रहती थी लड़की: प्रेमी के कमरे में नाबालिग प्रेमिका ने की आत्यहत्या, मौत से दुखी युवक ने भी खाया जहर

Thu, 21 Nov 2024 05:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षुब्द प्रेमी युवक ने भी जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुकन डांड बरपारा में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक के घर पहुंची नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षुब्द प्रेमी युवक ने भी जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। फिलहाल युवक की हालत ठीक है और उसका उपचार लखनपुर अस्पताल में चल रहा है। वह अब खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम चुकनडांड बरपारा निवासी युवक आशीष मिंज (19) का कोरबा जिले के रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को नाबालिग लड़की ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं प्रेमी युवक ने भी जहर खा लिया। गत कई महीनों से वह अपनी मौसी के साथ अंबिकापुर में रहा करती थी। घरेलू विवाद होने पर नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के घर चुकंनडांड बरपारा थाना लखनपुर निवासी आशीष मिंज के घर पहुंची। इसके बाद प्रेमी युवक की मां ने अपने बेटे को उम्र कम होने पर नाबालिग लड़की को उसके घर पहुंचने के लिए कहा और युवक की मां ग्राम लोसगा किसी कार्य से चली गई। 

लड़की ने प्रेमी के घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षुब्द प्रेमी युवक ने जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर तत्काल उपचार हेतु युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिजन और लखनपुर पुलिस गुरुवार को सुबह 11 बजे ग्राम चुकंनडांड बरपारा पहुंचे। लखनपुर पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें