फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा- गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

Fri, 28 Nov 2025 07:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नवा रायपुर के मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विभागीय सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त संतोष देवांगन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवा रायपुर के मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विभागीय सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त संतोष देवांगन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक सभी सुधार तेजी से किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में सभी महाविद्यालयों में ई-क्लासरूम, स्टूडियो निर्माण, और डिजिटल संसाधनों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए कि वे प्राध्यापकों के व्याख्यान रिकॉर्ड कर छात्रों को उपलब्ध कराएँ। उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी।

महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्राचार्य को रोजाना सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक कॉलेज में उपस्थित रहने और कक्षाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। अकादमिक कैलेंडर और समय-सारणी का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


मंत्री ने विभागीय कार्यों, न्यायालयीन मामलों और फाइल प्रक्रियाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सचिव ने इंटरनेट सुविधा, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में कई फैसले लिए गए
  • सहायक प्राध्यापकों के परीवीक्षा समाप्ति आदेश 15 कार्य दिवस के भीतर जारी होंगे
  • न मांग, न जांच सेवा नियुक्ति आदेश 7 दिनों में जारी किए जाएंगे
  • पीएचडी अनुमति के लंबित प्रकरण 15 दिनों में निपटाए जाएंगे
  • वरिष्ठ एवं प्रवर वेतनमान जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी होंगे
  • प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची एक सप्ताह में जारी की जाएगी
  • समीक्षा डीपीसी कर प्राचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 तक पूरी होगी
  • विश्वविद्यालयों में ज्ञानअर्जन पोर्टल लागू करने और एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय
  • प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के स्टाफ की जानकारी जनवरी 2026 तक ऑनलाइन की जाएगी
  • बैठक का मुख्य फोकस उच्च शिक्षा को आधुनिक, डिजिटल और जवाबदेह बनाने पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें