बलरामपुर रामानुजगंज नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में करीब 12 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, रमन अग्रवाल, कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे। इस दौरान राम विचार नेताम के द्वारा रामानुजगंज में इंडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा भी की गई। श्री नेताम ने विभिन्न विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर राम विचार नेताम ने कहा कि जब मैं रामानुजगंज में पढ़ाई करता था तब रामानुजगंज नगर पालिका हुआ करता था बाद में यह नगर पंचायत बना। मुझे आप सबके भावनाओं का ख्याल था। आपने मुझे छठवीं बार विधानसभा में भेज जो शक्ति दी उसका मैं आभारी हूं। रामानुजगंज को नगर पालिका बनाने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष सहयोग। उन्होंने नगर पालिका बनाने में सहयोग करने के लिए तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं नगर पंचायत के सभी पार्षदों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रमन अग्रवाल ने रामानुजगंज को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने के लिए राम विचार नेताम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राम विचार नेताम जब सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और मैं उनसे मिलने हॉस्पिटल में गया तो वह घायल अवस्था में भी नगर की चिंता करते हुए बोले की मेरे को ध्यान है कि रामानुजगंज को नगर पालिका बनाना है और यह काम जरूर होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि राम विचार नेताम के प्रयास से नगर उत्तरोत्तर विकास के पथ पर बढ़ रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य हरिओम गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन एसडीएम के द्वारा किया गया।
रामानुजगंज की जनता की ओर से पुलिस विभाग को दिया गया एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार राजेश ज्वेलर्स में हुई डकैती कांड में अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल करने के लिए बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस को रामानुजगंज की जनता की ओर से कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम एवं जाने-माने समाज विज्ञानी बजरंग मुनि के द्वारा एक लाख रुपए की राशि नगद पुरस्कार के रूप में पुलिस अधीक्षक को दी गई।
1962 में बना था नगर पालिका का अध्यक्ष इस अवसर जाने-माने समाज विज्ञानी बजरंग मुनी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं रामानुजगंज की धारा पर जन्म लिया मैं 1962 में नगर पालिका का अध्यक्ष बना था इसके बाद सन 2000 में नगर पंचायत रामानुजगंज का अध्यक्ष बना था। मेरे से पहले स्वर्गीय देवचंद बाबू, स्वर्गीय गोपाल जी के पिता स्व बिहारी साव जी और स्वर्गीय राधेश्याम जयसवाल नगर पालिका के अध्यक्ष रहे थे। रामानुजगंज भारत का इकलौता अपराध नियंत्रित शहर है जिसकी चर्चा पूरे भारत में होती है।
समाज प्रमुखों ने किया नेताम का सम्मान
नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका बनाने के लिए दर्जनों समाज के प्रतिनिधि मंडलों के द्वारा कृषि मंत्री राम विचार नेताम का सम्मान किया गया। पूरे नगर की ओर से महामाला से स्वागत रमन अग्रवाल एवं पार्षदों के द्वारा किया गया। गांधी चौक में व्यापारियों के द्वारा श्री नेताओं का स्वागत किया वहीं चांदनी चौक में पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता सहित अन्य लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।