फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 'मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा' अभियान का किया शुभारंभ

Wed, 02 Jul 2025 05:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से 'मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा' अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत मंत्री राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 'मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा' अभियान का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से 'मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा' अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत मंत्री राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मुनगा (सहजन) का पौधारोपण कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुनगा न केवल एक पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस पहल को जन-आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में मुनगा का पौधा लगाकर हम कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ सकते हैं।

पोषण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा इस नई पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी तथा निवास कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें