फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण

Sun, 18 May 2025 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नगरपालिका बीजापुर के विभिन्न वार्ड वासियों एवं जनसाधारण से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जैतालूर मार्ग पर स्थित हल्बा समाज भवन परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
 
विज्ञापन
मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कि मंशा के अनुरूप राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों के समस्या का त्वरित निराकरण करने तथा शासन-प्रशासन का जनता के बीच संवाद स्थापित करने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका बीजापुर के विभिन्न वार्ड वासियों एवं जनसाधारण से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जैतालूर मार्ग पर स्थित हल्बा समाज भवन परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिविर में वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। प्रभारी मंत्री कश्यप कि उपस्थिति पर जनसाधारण में उत्साह देखने को मिला। शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जन साधारण की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने उनके मांगो को पूरा करने के लिए विगत दो माह से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों को निराकृत करते हुए आवेदकों को अवगत भी कराया जा रहा है।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय अपने बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास को नई दिशा देने बीजापुर में शांति, सौहार्द्र और अहिंसा के स्थापना के साथ जिले के सर्वांगीण विकास हेतु गहन समीक्षा करते हुऐ जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बीजापुर जिला का गठन एवं उनके निरंतर विकास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बीजापुर को जिले का स्वरूप प्रदान किया। पहले आतंक और भय का वातावरण होता था लेकिन अब निरंतर विकास शासकीय योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन अधोसंरचना सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसे नागरिक सुविधाओं के विस्तार से बीजापुर जिले का स्वरूप लगातार बदल रहा है। सकारात्मक, बदलाव, का यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


मंत्री कश्यप ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। राजस्व विभाग अर्न्तगत जन्म के तुरंत बाद जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करते हुऐ बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी जो अब आसानी से घर पर पहुंचा कर दिया जा रहा है। इसी तरह रसोई गैस हर किसी को नहीं मिल पाता था जो आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रत्येक घरों में रसोई गैस मिल रहा है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बताते हुए कहा कि गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए लोगों को घर, जमीन, जायदाद बेचने पड़ जाते थे अब 5 लाख रूपए तक निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है।

अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से प्राप्त 87 आवेदनों में से 75 आवेदनों के निराकरण एवं शेष 12 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही करने की जानकारी दी। वहीं शिकायत के प्राप्त 3 आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने उपस्थित जनसमुदाय को शासन के योजनाओं का समुचित लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें