फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री देवांगन ने दी बधाई

Fri, 22 Nov 2024 11:03 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कोरबा लौटे खिलाड़ियों को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बधाई देकर उनका हौसला अफजाई किया।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री देवांगन ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के खिलाडियों ने गोवा में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया है। एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कोरबा लौटे खिलाड़ियों को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बधाई देकर उनका हौसला अफजाई किया।
विज्ञापन


15 से 17 नवंबर तक गोवा के मापुसा पेंडम इंडोर स्टेडियम में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम समेत अन्य देशों के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कोरबा के हार्दिक दुरेजा 85 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, विशाल कुमार साहू 63 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, मुस्कान जायसवाल 57 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता।

मंत्री देवांगन के कोरबा जिले के कोहड़िया स्थित निवास पर सभी प्रतिभागियों ने मंत्री लखन लाल देवांगन और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरबा शहर के खिलाड़ियों ने यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। सभी पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें