फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, जानें

Sat, 12 Apr 2025 06:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आज शनिवार अगले कुछ घंटों के लिए 10 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में तेज धूप गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश कि संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज शनिवार अगले कुछ घंटों के लिए 10 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में तेज धूप गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश कि संभावना है। वहीं कुछ जिलों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल से मेघ-गर्जन कि गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल कि खड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर एक चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल हुआ है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, गरियाबंद और नारायणपुर में अगले तीन घंटों में मध्यम गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा में हल्की बारिश, गरज-चमक कि आशंका जताई गई है। वहीं धमतरी, गरियाबंद और कांकेर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले तीन घंटों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें