छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी।
आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पत्नी और दोनों नाबालिग बच्चे रात को सो रहे थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मिलन सिंह किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। उसने अपनी पत्नी पनमेश्वरी(35) और बेटे तरण और गुड्डू की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
आरोपी की स्थिति खराब बताई जा रही है। घटना के बाद वह सारी रात कमरे में ही मातम मनाता रहा।
मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को सुबह घर की परिस्थितियां संग्दिग्ध दिखीं और उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।