एमसीबी जिले के चिरमिरी समेत कई क्षेत्रों में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सुब्रतो घोषाल को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 'सुब्रतो लॉजिस्टिक्स' नामक कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर रकम वसूली थी।
एमसीबी जिले के चिरमिरी समेत कई क्षेत्रों में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सुब्रतो घोषाल को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 'सुब्रतो लॉजिस्टिक्स' नामक कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर रकम वसूली थी। चिरमिरी निवासी अनवर से 10 लाख रुपये और अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चिरमिरी क्षेत्र में ही 70 से 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है जबकि कुल ठगी 2 से 3 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। आरोपी ने ठगी की रकम से 11 वाहन और 3 हाइवा खरीदे थे। पुलिस ने एक कार जब्त कर 11 बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।