छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हो रही एक शादी में उस वक्त बारात लौटा दी गई जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है।
दुल्हन फेरे लगा रही थी। दो फेरे बाद दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। और फिर फेरे रोक कर दुल्हन ने हंगामा कर दिया और शादी करने से मना कर दिया।
पूरे शहर में निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की ऊंची सोच वाली दुल्हन के इस कदम की सराहना हो रही है।
दरअसल, दुल्हन को मंडप में आने के बाद से ही लग रहा था, दूल्हे ने शराब पी रखी है।
दो फेरे लेने के बाद जब वह लड़खड़ाने लगा तो दुल्हन का शक यकीन में बदल गया और उसने तुरंत जिंदगी का फैसला ले लिया।
बारात बालोद जिले से आई थी। दूल्हे के नशे में होने की बात फैलते ही वधू पक्ष ने उसके पिता को बुलाया। वह भी नशे में था।