फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीन ड्राइव वाकेथॉन 2023: मतदाताओं को जागरूक करने दौड़े रायपुरियंस, शत-प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश

Sat, 26 Aug 2023 11:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जागरुकता के लिए आज तेलीबांधा में वाकेथॉन का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम आज सुबह तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से शुरू हुआ।
विज्ञापन
वाकेथॉन कार्यक्रम में शामिल हुए युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन आदि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जागरुकता के लिए आज तेलीबांधा में वाकेथॉन का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम आज सुबह तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से शुरू हुआ। यहां से होते होकर घड़ी चौक, कलेक्टोरेट होकर वापस मरीन ड्राइव में खत्म हुआ। दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर के तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। इसके तहत शत-प्रतिशत मतदान करने के संदेश दिया गया। 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन






वाकेथॉन में शहर के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों समेत शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वाकेथॉन की शुरुआत पर निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान के लिए संदेश लिखा। उन्होंने चुनाव में मत अधिकार का उपयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
इस वाकेथॉन भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के साथ आयुक्त द्वय अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, इस दौरान छतीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले, कमिश्नर संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें