फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapuir: किकलेर के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, कोई हताहत नहीं, नक्सलियों ने किया था प्लांट

Fri, 31 Mar 2023 08:00 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में  नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक लगातार विस्फोट कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक बार फिर 30 से 40 किलो बारूद के इस्तमाल किया गया है। जिससे सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने किकलेर के पास बारूदी सुरंग में किया विस्फोट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में इन दिनों नक्सली गतिविधि थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा के पास आईईडी ब्लास्ट के बाद शुक्रवार को नक्सलियों के प्लांट किये गए बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से सड़क में छह से सात फीट के गड्ढे हो गए। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। सुरक्षा बल के जवानों ने देर शाम गड्ढे पटवाकर मार्ग बहाल करवाया दिया है। 

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां से करीब 18 किमी दूर गंगालूर मार्ग में किकलेर पुल के आगे शाम करीब 5 बजे नक्सलियों के प्लांट कर रखे बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सड़क पर छह से सात फीट का गड्ढा हो गया। इससे गंगालूर मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया था। विस्फोट की खबर मिलते ही सुरक्षा बल के जवानों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। जवानों ने गड्ढे को पटवाकर देर शाम मार्ग बहाल करवा दिया है।

इस घटना में फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि नक्सलियों ने 30 से 40 किलो बारूद प्लांट कर रखा था, जो शुक्रवार की शाम विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें