फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पैसा भेज रहा आतंकियों का साथी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन आईएम के विदेशों से आने वाले धन को मुहैया करवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी.सिंह ने पत्रकारों को बुधवार को बताया कि राजधानी के खमतराई इलाके से बिहार के जमुई के मूल निवासी धीरज साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उसके बैंक खाते में पाकिस्तान से धन धनराशि स्थानान्तरित की जाती थी जिसे वह आतंकियों को मुहैया करवाता था। उस पर पुलिस काफी दिनों से नजर रखे हुए थी।

उन्होने बताया कि युवक के दो बैंक खाते रायपुर एवं बिहार के जमुई में मिले है जिनमें लगभग दो करोड रूपए का स्थानान्तरण हुआ।

युवक के द्वारा इस दौरान कई बार पाकिस्तान भी बात किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होने बताया कि इसके सम्बन्ध मैगलोर में गिरफ्तार आतंकी दम्पत्ति से भी रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के सम्बन्ध पाकिस्तान के कई प्रमुख आतंकियों से रहे है हालांकि उन्होने जांच का हवाला देते हुए उनके नाम उजागर करने से मना कर दिया1छत्तीसगढ में सिमी के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आईएम के मददगार की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकियों ने अपनी सुरक्षित गतिविधियों के लिए रायपुर को केन्द, बना रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें