फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : बेटी के लिए लड़का देखने गए, पसंद आया तो तुरंत करा दी शादी

Fri, 12 Jul 2019 09:13 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में गुरुवार को एक बड़ा रोचक मामला सामना आया। फिजूलखर्ची रोकने की पहल के लिए यहां शादी में आए परिवार ने चट मंगनी, पट ब्याह की कहावत को साकार कर दिखाया। वर्तमान में देखा गया है कि शादी करना बेहद खर्चीला होता है।

विज्ञापन


दरअसल, रायपुर के मामन जैन अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने कोंडागांव पहुंचे। मामन जैन को लड़का पसंद आया और उन्होंने अपनी बेटी आभा जैन को भी कोंडागांव बुला लिया। इस दौरान लड़का-लड़की ने भी बातचीत कर एक-दूसरे को पसंद कर लिया। 

जिसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद और फिजूलखर्ची से बचने के लिए मौके पर ही शादी करना बेहतर समझा। इस प्रकार दोनों की शादी करवा दी गई। लड़के का नाम नितिन सचेती है। शादी के बाद आभा और नितिन का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है और हमें इस पर गर्व है। नितिन के परिवार ने बताया कि शादी के लिए केवल 11 कार्ड छपवाकर शादी की सारी रस्में पूरी की गईं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें