फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon : शेड निर्माण की राशि का नहीं हुआ भुगतान, पीड़ित व्यक्ति ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Mon, 31 Jul 2023 07:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। मनरेगा से स्वीकृत कार्य का दिए जाने की मांग को लेकर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा है। 
 
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे आमन सिंह साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। भूख हड़ताल कर रहे व्यक्ति आमन सिंह का आरोप है कि मनरेगा से स्वीकृत कार्य का उसने काम किया, जिसका भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया है। भुगतान दिए जाने की मांग को लेकर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा है। 

विज्ञापन


डोंगरगांव विकासखंड के आसरा गांव निवासी आमनसिंह साहू ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत कोलिहापुरी नवागांव में सरपंच की सहमति से स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के प्रबंधन इकाई एसएचसी शेड निर्माण में काम किया था। इसकी राशि 17 लाख 83 हजार रुपये है। इसमें से मनरेगा से स्वीकृत सामग्री की राशि 1 लाख 51 हजार 412 का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। 

मामले में उन्होंने पहले भी 17 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत आसरा में अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। इस दौरान शासन-प्रशासन के आला अधिकारी वहां उपस्थित होकर समझौता कराकर मनरेगा से स्वीकृत सामग्री की राशि एक महीने के अंदर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तीन महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद राशि नहीं मिली। आखिरकार वह परेशान होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन


आमन सिंह साहू ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा और अन्य मद के अंतर्गत यह काम ठेकेदारी पर लेकर किया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। इसकी सूचना जिला कार्यालय को भी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें