फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: कांग्रेस से बागी हुईं मालती किन्नर निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, नामांकन दाखिल; कहा- अब जनता तय करेगी

Mon, 27 Jan 2025 09:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा नगर पालिका निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, अब किन्नर समाज से मालती किन्नर ने महापौर पद के लिए दावेदारी करते हुए अपना परिचय दाखिल किया है।
 
विज्ञापन
मालती किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा नगर पालिका निगम महापौर का पद अब दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बाद किन्नर समाज से मालती किन्नर ने महापौर पद के लिए दावेदारी करते हुए अपना परिचय दाखिल किया। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की टिकट से पार्षद का चुनाव लड़कर हार का मुंह देखने वाली मालती किन्नर इस बार महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में खड़ी हैं। 

विज्ञापन


मालती किन्नर ने सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भी उन्होंने पार्टी से पार्षद का टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने के कारण ही उन्होंने पार्षद से सीधे महापौर का चुनाव लड़ने की ठान ली। मालती किन्नर को उम्मीद है कि कोरबा की जितना उन्हें अपना आर्शिवाद जरुर देगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो घर-घर जाकर आशीर्वाद देती हैं। इस बार वो अपने लिए कुछ मांग रही हैं। अब महापौर के लिए चार नाम सामने आ गए हैं। चुनाव दिलचस्प मोड़ में आ गया है, देखना है कि यह जीत किसके खाते में जाती है। मालती किन्नर ने कहा कि कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी और उसने महापौर के लिए टिकट भी मांगा था, लेकिन उसने नहीं दिया अब निर्दलीय जीत कर आएंगी। किसी भी पार्टी के दबाव में आकर वह अपना नाम वापस नहीं लगी। महापौर का चुनाव लड़कर और जीत कर दिखाने की दावा कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि राजनीतिक क्षेत्र में किन्नर समुदाय उस समय देशभर में सुर्खियों आई थी, जब रायगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में 33 हजार से ज्यादा मत प्राप्त कर विजयी बनी थी। मधुबाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के महावीर गुरुजी को 4537 मतों से करारी शिकस्त दी थी। मधुबाई के नतीजे ने सभी को चौंका दिया था। चुनाव परिणाम ऐसा था कि मानो मतदाताओं ने जनादेश देकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के गाल पर करारा थप्पड़ जड़ दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें