फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक बदली जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट

Mon, 13 Jul 2026 03:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत कई पुलिस उपायुक्त (DCP) और थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत कई पुलिस उपायुक्त (DCP) और थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

नए आदेश के अनुसार, तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल जोन का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन डीसीपी की जिम्मेदारी मिली है। अर्चना झा को ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल शाखा का डीसीपी बनाया गया है। कमिश्नरेट स्तर पर हुए इस फेरबदल के साथ ही कई थाना प्रभारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी के साथ-साथ एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी, पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी और नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

यहां देखें आदेश की कॉपी

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें