छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय संवर्ग में कार्यरत अधिकारियों के लिए पदोन्नति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत गठित राज्य प्रशासनिक सेवा प्रोन्नति समिति की बैठक के बाद मंत्रालय संवर्ग के छह स्टाफ ऑफिसरों को वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।