फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 से ज्यादा मोडिफाइड सायलेंसर जब्त कर सड़क पर ही नष्ट

Sat, 20 Sep 2025 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने 50 से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों से अवैध सायलेंसर जब्त किए और थाने परिसर में रोड रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया।
 
विज्ञापन
धमतरी में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी शहर और आसपास ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मोडिफाईड सायलेंसरों पर धमतरी यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने 50 से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों से अवैध सायलेंसर जब्त किए और थाने परिसर में रोड रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस को नागरिकों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई वाहन चालक, खासकर बुलेट बाइक मालिक, मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर तेज़ और असामान्य शोर मचाते हैं। यह न केवल लोगों की शांति भंग करता है बल्कि ध्वनि प्रदूषण के चलते आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है।

सख्त चेतावनी भी दी
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन मालिकों को सख्त निर्देश दिए कि आगे से वे अपने वाहनों में न तो मोडिफाईड सायलेंसर और न ही प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करें। ऐसा दोबारा पाए जाने पर उनके खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात विभाग ने आम जनता से यातायात नियमों के पालन और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें