फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो गांजा और वन्यजीव गोह के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 06:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आरंग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को गांजा और जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा, बड़ी मात्रा में नकदी और एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरंग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को गांजा और जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा, बड़ी मात्रा में नकदी और एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि आरंग के इंदिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन पर गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर एसीसीयू और आरंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हुकुमत साहू निवासी देवारपारा तेलीबांधा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलो गांजा, बिक्री की एक लाख 27 हजार 260 रुपये नगद रकम और झोले में दो जंगली जीव गोह (गोइंहा) बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹4.5 लाख आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी हुकुमत साहू एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, नारकोटिक एक्ट, चोरी, नकबजनी और मारपीट समेत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और नारकोटिक एक्ट के एक पुराने मामले में फरार था।
विज्ञापन


आरंग थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जब्त दोनों वन्य जीव गोह को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें