सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुंदिया में धर्मातंरण के लिए प्रलोभन देने के मामले में भटगांव पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदिया निवासी सुरेश कुमार पिता कुंवर साय ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते रविवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति घर आकर बोला कि बज्चू के घर कुछ लोग आए हुए हैं और तुम्हें वहां बुला रहे हैं।
उसके बाद वह उस व्यक्ति के साथ बज्जू के यहां गए। जहां जीवन, शिवा टोप्पो, दिरन नामक तीन व्यक्ति मिले, जो सभी लोगों के द्वारा मुझे हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को मानने से कोई फायदा नहीं होना बताते हुए ईसाई धर्म अपनाने पर जोर दिया।
साथ ही वे लोग प्रार्थना सभा अपने घर में कर झूठा प्रलोभन देकर गांव के भोले-भाले लोगों को धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 168/25 धारा 299, 354, 196, 197, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर म, शिवा टोप्पो, जीवन लकड़ा, दिरन टोप्पो को थाना भटगांव से पकड़ा।
पूछताछ पर ईसाई धर्म का प्रचार कर प्रलोभन देना बताया है। मामले में ईसाई पुस्तक बाइबिल व एक नग कापी जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना कर रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक मेडी, विश्वरंजन सिंह, दिनेश ठाकुर व राधेश्याम सक्रिय रहे।