फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत

Sat, 04 Jul 2026 06:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने का काम जानलेवा साबित हुआ। एक मकान की छत पर कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट लगने से दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने का काम जानलेवा साबित हुआ। एक मकान की छत पर कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में सोलर पैनल लगाने के लिए तीन कर्मचारी पहुंचे थे। काम के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली का तेज झटका लगने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें